October 2, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

जल योद्धाओं का केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से संवाद हुआ

Dukan Ad
Dukan Ad

जल संरक्षण के प्रयासों की केंद्रीय मंत्री को दी जानकारी

लोहाघाट। नमामि गंगे मिशन की विशेष पहल के तहत नई दिल्ली में देशभर में जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे जल योद्धाओं का केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से संवाद हुआ। कार्यक्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट की भूगोल प्रवक्ता एवं नमामि गंगे प्रभारी डॉ. सुमन पांडेय ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया।

डॉ. सुमन पांडेय ने केंद्रीय मंत्री को लोहाघाट समेत उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बनडॉ. पांडेय ने कार्यक्रम की सफलता में दिल्ली विश्वविद्यालय की रसायन विज्ञान की प्रोफेसर डॉ. ममता खर्कवाल, संयुक्त उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. संगीता गुप्ता और किशन चंद पांडेय के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का अवसर देने के लिए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी का भी आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. लता कैड़ा, डॉ. कमलेश सगटा, वैली क्रिएशन संस्था की अध्यक्ष नेहा मुरारी, सुधिनि राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करे