युवाओं के लिए वैश्विक अवसरों के द्वार खुले, विदेश में रोज़गार हेतु राज्य सरकार की बड़ी पहल
संवाददाता चंपावत।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और शासन के उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोज़गार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में मज़बूत कदम उठाए जा रहे हैं।
इसके तहत विदेशों में सुरक्षित, सम्मानजनक और आकर्षक नौकरियों के लिए युवाओं को विशेष प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार ने इस महत्वाकांक्षी पहल से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार कौशल विकास एवं वैश्विक रोज़गार योजना के तहत जर्मनी, जापान, यूरोप व मध्य पूर्व जैसे देशों में युवाओं को रोज़गार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड कौशल विकास मिशन (UKSDS) के माध्यम से युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
इस पहल के अंतर्गत अधिकृत प्रशिक्षण साझेदारों के सहयोग से जर्मन एवं जापानी भाषाओं का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि युवा नर्सिंग, एल्डरली केयर (बुजुर्गों की देखभाल) और होटल उद्योग जैसे क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर दक्ष बन सकें।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को जर्मनी और जापान जैसे विकसित देशों में रोज़गार के अवसर मिल सकते हैं, जहां उन्हें लगभग ₹1 लाख से ₹2.5 लाख प्रति माह तक का आकर्षक वेतन मिल सकता है।
इसके अतिरिक्त ग्रीस, रूस, मध्य एशिया और मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) के देशों में भी सीधे रिक्रूटर्स के माध्यम से रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त इच्छुक एवं योग्य युवाओं से अपील की कि वे इस सुनहरे अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं। विदेश में रोज़गार प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल
https://uksds.uk.gov.in/OverseaseEmpReg.aspx
पर जाकर शीघ्र अपना ऑनलाइन पंजीकरण सकते हैं।
युवाओं के लिए वैश्विक अवसरों के द्वार खुले, विदेश में रोज़गार हेतु राज्य सरकार की बड़ी पहल

More Stories
नैनीताल उच्च न्यायालय से जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी को मिली राहत, स्टे मिला
ग्रामीण को परेशान करने वाला बाबा गिरफ्तार, न्यायालय से कटा था गैर जमानती वारंट
शिक्षा विभाग के जालसाज बाबू की याचिका खारिज 7 लाख की धोखाधड़ी का आरोप