मेले की भीड़ में बिछड़ीं दो बुजुर्ग महिलाएं, चम्पावत पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलवाया
चम्पावत। मां पूर्णागिरि नदी के दौरान रविवार को मेले व भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में बिछड़ी दो बुजुर्ग महिलाओं को चम्पावत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल उनके परिजनों से मिलवा दिया।
दिनांक 04 अप्रैल को भीड़भाड़ वाले स्थान पर दो बुजुर्ग महिलाएं अपने परिजनों से बिछड़ गईं। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने दोनों महिलाओं को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और उनसे शांत वातावरण में पूछताछ कर उनके परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
पुलिस टीम ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं के परिजनों से संपर्क स्थापित किया और उन्हें उनके पुत्र को सकुशल सुपुर्द कर दिया। अपनी माताओं को सही–सलामत पाकर परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया तथा पुलिसकर्मियों की तत्परता और मानवीय कार्यशैली की सराहना की।
चम्पावत पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष रूप से बुजुर्ग व बच्चों का विशेष ध्यान रखें, ताकि बेवजह उनकी भीड़ में खोने की स्थिति न बने।

More Stories
उत्तराखंड में 4.4 तीव्रता का भूकंप, चंपावत-अल्मोड़ा समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए झटके
जंगल गई युवती घर नहीं लौटी, दो घंटे में पुलिस ने लमगड़ा से किया बरामद
पुलहिंडोला में बहुउद्देशीय शिविर, 556 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ