October 6, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

किशोरी के गर्भवती मिलने पर नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा

Dukan Ad
Dukan Ad

किशोरी के गर्भवती मिलने पर नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा

चंपावत। क्षेत्र के एक मोहल्ले से किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे बरामद कर लिया। चिकित्सकीय परीक्षण में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने नाबालिग किशोर के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Bपुलिस के अनुसार, चार अक्टूबर को किशोरी के लापता होने की सूचना चंपावत कोतवाली में मिली थी। पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर उसे बरामद कर लिया। चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

पांच अक्टूबर को बोर्ड ने 16 वर्षीय आरोपी किशोर को हरिद्वार स्थित बाल सुधारगृह भेजने के आदेश दिए। वहीं किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक चंपावत कोतवाली दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि के बाद पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करे