November 22, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

23 नवंबर को चम्पावत दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी, विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

23 नवंबर को चम्पावत दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी, विकास योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

**बनबसा के गुदमी स्थित डेविड पेंटर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग**

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार, 23 नवंबर को चम्पावत जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह बनबसा के गुदमी स्थित डेविड पेंटर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और जिले की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 3:20 बजे हेलीकॉप्टर से बनबसा स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 3:30 बजे कार से रवाना होकर 3:40 बजे डेविड पेंटर स्कूल गुदमी पहुंचेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे खटीमा (ऊधमसिंह नगर) के लिए रवाना होंगे।

शेयर करे