November 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पर एसीपी लाभ की मांग को लेकर कर्मचारियों की बैठक, 27 नवंबर की महारैली की बनाई रणनीति

10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पर एसीपी लाभ की मांग को लेकर कर्मचारियों की बैठक, 27 नवंबर की महारैली की बनाई रणनीति

**देहरादून में प्रस्तावित महारैली को सफल बनाने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जनपदीय कार्यकारिणी ने घटक संगठनों के साथ की बैठक**

चम्पावत। 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पर एसीपी (आश्वासित कैरियर प्रोन्नयन) का लाभ दिए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 27 नवंबर को देहरादून में प्रस्तावित विशाल महारैली को सफल बनाने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जनपदीय कार्यकारिणी ने रणनीति तैयार की।

मंगलवार, 24 नवंबर को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के बैनर तले आयोजित बैठक में प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार परिषद से जुड़े समस्त घटक संगठनों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने की, जबकि संचालन अशोक फर्त्याल ने किया।

बैठक में वक्ताओं ने कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विचार रखते हुए 27 नवंबर को देहरादून में आयोजित होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। सभी ने महारैली में अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने और अपनी मांगों को मजबूती से उठाने की प्रतिबद्धता जताई।

इस दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवांशु वर्मा, महामंत्री दिनेश बिष्ट, रीता बिष्ट, विवेक वर्मा एवं चंद्रशेखर सहित ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं परिषद के कोषाध्यक्ष तपन गहतोड़ी, महामंत्री पंकज महर, रश्मि जोशी, अभिषेक गहतोड़ी समेत दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करे