नशा तस्कर पर चम्पावत पुलिस का शिकंजा, 82.25 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
टनकपुर। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव में नेतृत्व में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान तेज। एसओजी व थाना टनकपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 82.25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार 4 टनकपुर थाना क्षेत्र में सूचना के आधार पर छापा मारा गया। रामू दा फास्ट फूड सेंटर (चाऊमीन दुकान की दुकान से अभियुक्त गोविंद राम पुत्र स्वर्गीय रमेश राम निवासी ककराली गेट के पास प्लॉट नंबर-4 को गिरफ्तार किया। उसके पास से स्मैक के अलावा सिल्वर पेपर, बीड़ी बंडल, चेजर, लाइटर व ओप्पो मोबाइल भी बरामद। टनकपुर थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया
पुलिस टीम में एसआई कमलेश भट्ट, एसआई संदीप पिलखवाल, एचसी चंद्र सिंह, एचसी घनश्याम, कांस्टेबल ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, नासिर हुसैन व सूरज कुमार शामिल रहे।

More Stories
उत्तराखंड में 4.4 तीव्रता का भूकंप, चंपावत-अल्मोड़ा समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए झटके
जंगल गई युवती घर नहीं लौटी, दो घंटे में पुलिस ने लमगड़ा से किया बरामद
पुलहिंडोला में बहुउद्देशीय शिविर, 556 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ