उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, चाय विकास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष मुकेश महराना और उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष हेमा जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, चंपावत नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता गोष्ठी सहित विभिन्न कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।
स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आज 5 अप्रैल को पार्टी कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस मौके पर दीपोत्सव का कार्यक्रम भी हुआ। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, चंपावत मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, सभासद नंदन तड़ागी सहित कई नेता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि चंपावत जिले में इस वक्त पार्टी के 446 सक्रिय सदस्य और 57000 से अधिक सामान्य सदस्य हैं।



More Stories
उत्तराखंड में 4.4 तीव्रता का भूकंप, चंपावत-अल्मोड़ा समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए झटके
जंगल गई युवती घर नहीं लौटी, दो घंटे में पुलिस ने लमगड़ा से किया बरामद
पुलहिंडोला में बहुउद्देशीय शिविर, 556 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ