ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पाटी पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
संवाददाता पाटी । पुलिस अधीक्षक
रेखा यादव के आदेशानुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत आज
5 अप्रैल 2026 को थाना पाटी पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्ति सुन्दर सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी दुबड़ कमलेख, थाना पाटी, जनपद चम्पावत, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए
न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। थाना पाटी पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में अ.उ.नि. अनंत राम राणा, थाना पाटी का. संजय कुमार, थाना पाटी, का.महेश तिवारी शामिल रहे।

More Stories
उत्तराखंड में 4.4 तीव्रता का भूकंप, चंपावत-अल्मोड़ा समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए झटके
जंगल गई युवती घर नहीं लौटी, दो घंटे में पुलिस ने लमगड़ा से किया बरामद
पुलहिंडोला में बहुउद्देशीय शिविर, 556 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ