उत्तराखंड में 4.4 तीव्रता का भूकंप, चंपावत-अल्मोड़ा समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए झटके
चंपावत। उत्तराखंड में मंगलवार रात करीब 10:23 बजे 4.4 मैग्नीट्यूड का भूकंप आने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र चमोली जिले की गैरसैंण तहसील के खड़ून लगा गवाली क्षेत्र के आसपास बताया जा रहा है।
केंद्र खड़ून लगा गवाली से करीब 22 किलोमीटर दूर दर्शाया गया है।
भूकंप के झटके चंपावत, अल्मोड़ा, हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए जाने की सूचना है। हालांकि, भूकंप की तीव्रता और केंद्र से संबंधित आंकड़े प्रारंभिक हैं। आधिकारिक पुष्टि के बाद इनमें बदलाव संभव है।

More Stories
जंगल गई युवती घर नहीं लौटी, दो घंटे में पुलिस ने लमगड़ा से किया बरामद
पुलहिंडोला में बहुउद्देशीय शिविर, 556 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
किशोरी के गर्भवती मिलने पर नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा