October 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

मडुआ की फसल काटने खेत में उतरे डीएम, किसानों से किया संवाद

Dukan Ad
Dukan Ad

मडुआ की फसल काटने खेत में उतरे डीएम, किसानों से किया संवाद

चम्पावत, 7 अक्टूबर। विकासखंड चम्पावत के ग्राम शक्तिपुर बूंगा में बुधवार को खरीफ सीजन की मडुआ फसल के क्रॉप कटिंग प्रयोग का जिलाधिकारी मनीष कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम स्वयं कृषक महिलाओं के साथ खेत में उतरे और हंसिया से मडुआ की फसल काटी।

राजस्व एवं सांख्यिकी विभाग की टीम ने निर्धारित मानकों के अनुसार 30 वर्ग मीटर क्षेत्र में क्रॉप कटिंग की। फसल की मड़ाई और तौल के बाद प्राप्त उपज के आधार पर प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादकता का आकलन किया गया। डीएम ने अधिकारियों को क्रॉप कटिंग के आंकड़े पूरी शुद्धता और पारदर्शिता के साथ दर्ज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने क्रॉप कटिंग से संबंधित आंकड़े, फोटो और वीडियो CCE एग्री ऐप पर ऑनलाइन दर्ज करने तथा सभी प्रयोग समयबद्ध ढंग से पूरा करने को कहा।

डीएम ने किसानों से संवाद कर किसान पंजीकरण और डिजिटल रजिस्ट्री कराने, फसल का बीमा कराने तथा तैयार धान को सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचकर न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि फसल नुकसान की स्थिति में क्रॉप कटिंग के आंकड़े बीमा और क्षति आकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस दौरान एसडीएम बीसी पंत, मुख्य कृषि अधिकारी डी. कुमार, भू-संरक्षण अधिकारी नारायण सिंह, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित किसान और कृषक महिलाएं मौजूद रहीं।

शेयर करे