October 6, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

जंगल गई युवती घर नहीं लौटी, दो घंटे में पुलिस ने लमगड़ा से किया बरामद

Dukan Ad
Dukan Ad

जंगल गई युवती घर नहीं लौटी, दो घंटे में पुलिस ने लमगड़ा से किया बरामद

पाटी: जंगल में घास काटने गई युवती के लापता होने की सूचना पर पाटी पुलिस और एसओजी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब दो घंटे में उसे सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

बटुलिया निवासी बहादुर सिंह ने पांच अक्टूबर को थाना पाटी में सूचना दी कि उनकी भतीजी घास काटने जंगल गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और एसओजी टीम ने तकनीकी माध्यम से युवती की लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र में मिलने पर वहां की पुलिस से संपर्क किया गया। संयुक्त प्रयासों से युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की।

शेयर करे