October 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

गैस एजेंसी के प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गैस वितरण के अत्यधिक दबाव में थे प्रबंधक ?

Dukan Ad
Dukan Ad

संवाददाता चंपावत।
चंपावत कुमाऊं मंडल विकास निगम गैस एजेंसी के प्रबंधक डी.एस.रावत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है ।
रावत पिछले दिनों गैस वितरण को लेकर काफी दबाव की बात कह रहे थे। KMVN के कर्मचारियों ने बताया कि गैस वितरण को लेकर भी आईओसी की तरफ से भी काफी दबाव था। बताया जा रहा है कि 5 अप्रैल को वह गैस एजेंसी आए थे उसके बाद जब घर पहुंचे तो रात को उनके मौत की खबर आई।
बताया जा रहा है कि वह गैस गोदाम के निकट रिश्तेदार के यहां अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। उनके दो बेटे हैं एक सेना में अपनी सेवा दे रहे हैं दूसरे दिल्ली में प्राइवेट जॉब में हैं।
मौत की असल वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।
शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है ।
कोतवाल बच्ची सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक दयाल सिंह रावत पत्नी के साथ जीवन अनमोल अस्पताल के निकट रहते थे। रात में वह अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले। मौत की असल वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

शेयर करे