चल्थी। क्षेत्र में बाघ देखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए वन विभाग की टीम ने बुधवार शाम क्षेत्र का निरीक्षण किया और मौके पर लगाए गए कैमरा ट्रैप की जांच की।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में बाघ नहीं बल्कि गुलदार की मौजूदगी के संकेत मिले हैं। निरीक्षण के दौरान मिले पैरों के निशान और अन्य गतिविधियों के आधार पर वन विभाग ने गुलदार होने का अनुमान जताया है।
टीम ने बेलखेत चौकी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डीएफओ दीनू पुरुषोत्तम, एसडीओ सुनील कुमार, रेंजर बृजमोहन टम्टा, डिप्टी रेंजर चतुर सिंह, बलवंत भंडारी समेत वन विभाग के कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
बताया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्षेत्र में बाघ दिखाई देने का दावा किया जा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।




More Stories
राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत पूर्व ITBP सब-इंस्पेक्टर सतीश चंद्र पांडे को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी, कामकाज प्रभावित
पीएचसी पाटी के उच्चीकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का धरना-प्रदर्शन