बनबसा। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की जिला चंपावत कार्यकारिणी की ओर से जिला भ्रमण अभियान के तहत बनबसा में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गजेंद्र चंद ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और जिले में कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पुनेठा, जिला महामंत्री रमेश सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष मनोज जोशी, ब्लॉक प्रभारी महेश डिकटीया, लोहाघाट ब्लॉक प्रभारी भुवन सिंह बिष्ट, बाराकोट ब्लॉक महामंत्री ललित पालीवाल, उपाध्यक्ष नारायण सिंह अधिकारी सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी बैठक में भाग लिया।
जिला कार्यकारिणी की टीम ने इसके बाद टनकपुर, सिंन्याड़ी और चल्थी में आमजन से संपर्क कर संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान कई लोगों ने उक्रांद की सदस्यता लेने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाया।
इसी क्रम में सीलाड़-सुखीढांग निवासी संजय चोडाकोटी को जिला चंपावत का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पुनेठा और महामंत्री रमेश सिंह बिष्ट समेत अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।
कार्यक्रम में किस्सू सौंन, कैलाश जकरिया, नरेश मेहर, हारून मलिक, पुष्कर दत्त जोशी, दीपक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जिला प्रभारी प्रहलाद मेहता ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में संगठन का विस्तार करने के साथ ही 11 अक्टूबर को प्रस्तावित कुमाऊं उत्थान यात्रा के संबंध में लोगों को जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उक्रांद के प्रति लोगों का उत्साह संगठन के लिए सकारात्मक संकेत है






More Stories
चल्थी में बाघ की सूचना पर वन विभाग ने किया निरीक्षण, गुलदार की मौजूदगी के मिले संकेत
राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत पूर्व ITBP सब-इंस्पेक्टर सतीश चंद्र पांडे को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी, कामकाज प्रभावित