October 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी, कामकाज प्रभावित

Dukan Ad
Dukan Ad

सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी, कामकाज प्रभावित

चंपावत। सहकारी समिति सचिव कर्मचारी संयुक्त संगठन उत्तराखंड की प्रदेशव्यापी हड़ताल मंगलवार को छठे दिन भी जारी रही। जिले की विभिन्न सहकारी समितियों के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से समितियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

कर्मचारियों ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में सहकारी समितियों के ढांचे को मजबूत करने, कर्मचारियों को सहकारी ढांचे में शामिल करने, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए गोल्ड कार्ड की सुविधा, वेतन विसंगतियों का निराकरण तथा पदोन्नति एवं सेवा लाभ दिए जाने समेत अन्य मांगें शामिल हैं।

हड़ताल के चलते किसानों को खाद, बीज एवं अन्य कृषि सामग्री की उपलब्धता में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों के माध्यम से सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी किसानों तक पहुंचाया जाता है। ऐसे में लंबे समय से चल रही हड़ताल से किसानों की परेशानियां बढ़ने की आशंका है।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबित मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। यदि सरकार और शासन स्तर से मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

शेयर करे