October 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पीएचसी पाटी के उच्चीकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का धरना-प्रदर्शन

Dukan Ad
Dukan Ad

पीएचसी पाटी के उच्चीकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का धरना-प्रदर्शन
पाटी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पाटी के उच्चीकरण की मांग को लेकर बुधवार को दिनेश मेहता के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल का उच्चीकरण कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
धरना दे रहे लोगों ने कहा कि पाटी क्षेत्र की बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पीएचसी पर निर्भर है। अस्पताल के उच्चीकरण से क्षेत्रवासियों को बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी और गंभीर मरीजों को लोहाघाट व चंपावत रेफर होने से राहत मिलेगी। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की।
धरने में घनश्याम पचौली, सुरेश चंद्र गहतोड़ी, प्रकाश मेहता, भगवान सिंह, हेम चंद्र गहतोड़ी, मोहित बिष्ट, नीरज मेहता, रोहित मेहता, प्रियांशु मेहता, गौरव बिष्ट, दीपक गहतोड़ी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

शेयर करे