April 2, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

सुप्रसिद्ध चैतोला मेले में निकली चमू देवता की भव्य रथ यात्रा

लोहाघाट। नेपाल सीमा से लगे गुमदेश क्षेत्र के प्रसिद्ध चैतोला मेले में शनिवार को गाजे बाजे व गगनभेदी जयकारे के साथ चमू देवता की रथ यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व विभिन्न गांवों से निकले जत्थों ने अपने विशिष्ट अंदाज से वातारण को भक्तिमय बना दिया।
चमू देवता का डोला मढ़ गांव से चौखाम बाबा मंदिर तक लाया गया। इस दौरान 12 गांव के जत्थों ने चौखाम बाबा मंदिर की परिक्रमा की। मेला देखने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।
शनिवार को चौखाम बाबा मंदिर में दोपहर करीब 2 बजे मड़ गांव में विधिवत पूजा अर्चना के बाद भक्तगण चमू देवता के डोले को पहाड़ियों के रास्ते से जमानीगढ़ तक लाए। डोले में चमू देवता के धामी राहुल सिंह सवार थे। इसके बाद भक्त गण डोले को चमुखल तक लाए। चमू देवता ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। चमूखल से न्योलटुकरा होते हुए चमू देवता के डोले ने चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर की परिक्रमा की। इधर करीब अपराह्न तीन बजे पुल्ला, पोखरी, जिंडी, सिरकोट के संयुक्त जत्थे चमू देवता मंदिर आए। इसके बाद जाख, गुरेली, बसकुनी, शिलिंग, चौपता के जत्थे 20 मिनट के अंतराल में चौखाम बाबा मंदिर पहुंचे।
मेला कमेटी के अध्यक्ष खुशाल सिंह धौनी, पुरोहित शंकर दत्त पांडेय और पुरोहित मदन कलौनी ने बताया कि 12 गांव के जत्थों का मंदिर में पहुंचने का समय तय है। प्राचीन काल से हमेशा हर 20 मिनट के बाद जत्था मंदिर में पहुंचता है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, मान सिंह धौनी, हरीश चन्द्र कलौनी, जुगल किशोर धौनी, मनोज सिंह, कल्याण चंद, शंकर चंद, जोगा सिंह, लक्ष्मण सिंह, तारा सिंह, दरबान सिंह, राकेश सिंह, गुमान सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।


शेयर करे