October 2, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

हिमाद्री एम्पोरियम में गूंजा स्वदेशी और ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश

Dukan Ad
Dukan Ad

हिमाद्री एम्पोरियम में गूंजा स्वदेशी और ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश

चंपावत। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला उद्योग केंद्र की ओर से पुनेठी स्थित हिमाद्री एम्पोरियम में स्वदेशी एवं ‘वोकल फॉर लोकल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय उत्पादों और खादी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्टॉल लगाए गए और लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय उत्पादों के निर्माण और उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के चयनित लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

वक्ताओं ने खादी को आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन का माध्यम बताते हुए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों के उपयोग से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, खादी ग्रामोद्योग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे।

शेयर करे