October 2, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

कैबिनेट बैठक को लेकर तैयारियां तेज, ऐंपण कला से सजा NHPC परिसर

Dukan Ad
Dukan Ad

कैबिनेट बैठक को लेकर तैयारियां तेज, ऐंपण कला से सजा NHPC परिसर
चंपावत, 2 अक्टूबर। जिले में पहली बार होने जा रही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बनबसा स्थित NHPC परिसर भवन सहित अन्य स्थलों को उत्तराखंड की लोक-संस्कृति की थीम पर सजाया जा रहा है। भवन की दीवारों और प्रांगण में उकेरी गई ऐंपण कला आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को बैठक स्थल, अतिथि प्रवास, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से जुड़े शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करे