दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री धामी, कल टनकपुर पहुंचेंगे
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को टनकपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। वह गांधी मैदान में आयोजित दशहरा महोत्सव-2026 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री शनिवार को देहरादून से प्रस्थान कर शाम 4:15 बजे स्टेडियम हैलीपैड टनकपुर पहुंचेंगे। यहां से कार से 4:30 बजे गांधी मैदान पहुंचकर दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे।
बीबीकार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:15 बजे गांधी मैदान से कार द्वारा अपने निजी आवास नगला तराई, खटीमा के लिए रवाना होंगे।

More Stories
जनता मिलन में 57 फरियादियों ने रखीं समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
खचाखच भरा रामलीला मैदान, फर्त्याल ने मांगा जनता से 2027 का आशीर्वाद
जौलजीबी मेले में हुए हंगामे के विरोध में भाजपा ने चम्पावत और टनकपुर में किया प्रदर्शन