टिप्पर की चपेट में आने से रेस्टोरेंट संचालक की मौत, बाइक सवार गंभीर
चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मादली के समीप टाटा मोटर्स शोरूम के सामने शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में रेस्टोरेंट संचालक की मौत हो गई, जबकि एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार बाइक संख्या यूके 03 बी 8099 से देवा रावत (40) निवासी सीलिंग टॉक, दुधपोखरा और अरविंद जोशी छतार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक संख्या यूके 03 02933 से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे देवा रावत को ओवरटेक कर रहे टिप्पर ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
देवा रावत ने हाल ही में गोरलचौड़ मार्ग पर मास्टरशेफ नाम से रेस्टोरेंट शुरू किया था। हादसे में घायल अरविंद जोशी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
बताया गया है कि देवा रावत की पत्नी का भी कुछ समय पहले निधन हो चुका है। उनके पीछे दो छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है।

More Stories
दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री धामी, कल टनकपुर पहुंचेंगे
उल्टा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, पांच घंटे तक अधिकारियों को नहीं लगी भनक
जल योद्धाओं का केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से संवाद हुआ