August 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लोहाघाट में एनयूजे संगठन और चंपावत में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पांडेय ने ज्ञापन दिया, पत्रकार पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट में एनयूजे संगठन और चंपावत में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पांडेय ने ज्ञापन दिया
… गैस की किल्लत को लेकर ग्राउंड जीरो से कर रहे थे कैबेज

…खटीमा के पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग

संवाददाता चंपावत/लोहाघाट। गैस सिलिंडर वितरण की कवरेज करने वाले खटीमा के वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जिलेभर के पत्रकारों ने निंदा की है। सुबह जिला पत्रकार संगठन ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा था।
वहीं लोहाघाट में एनयूजे (नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स) की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष जगदीश राय के नेतृत्व में ज्ञापन दे विरोध जताया। ज्ञापन देने वालों में नवल किशोर जोशी, गौरी शंकर पंत और प्रकाश भट्ट शामिल थे। कहा गया कि चकरपुर में गैस सिलिंडर की जमीनी वस्तुस्थिति बताने पर भाजपा के एक नेता ने मुकदमा दर्ज कराया है। जो पत्रकार उत्पीड़न के साथ ही वास्तविता से मुंह मोड़ना है। मुकदमा वापस लेने के साथ ही मुकदमा दर्ज करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पत्रकारों ने चेतावनी देते देखा कि अगर मुकदमा वापस नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
पुलिस ने 26 मार्च को चकरपुर में गैस सिलिंडर की आपूर्ति की स्थिति की कवरेज को सरकार की छवि धूमिल करने और भ्रामक खबर चलाने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता कमलदीप सिंह राणा ने कोतवाली में तहरीर दी थी। जिस पर 27 मार्च को कोतवाली में पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (1) (बी) मुकदमा दर्ज किया गया था।

शेयर करे