August 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चम्पावत बार एसोसिएशन चुनाव: 27अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू,7 मई: मतदान व मतगणना

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत बार एसोसिएशन चुनाव: 27 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक जमा होंगे दस्तावेज
चम्पावत। जिला बार एसोसिएशन चम्पावत निर्वाचन आयोग 2025-26 ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है।
जिला बार एसोसिएशन चम्पावत निर्वाचन आयोग 2025-26 ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के चुनाव का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 25 मार्च की आम सभा के प्रस्तावों पर मुख्य चुनाव आयुक्त यतीश चन्द्र जोशी और सहायक चुनाव आयुक्त रोहित जोशी ने अधिसूचना जारी की। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पदों के लिए प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू होगी।
आयोग के निर्देशानुसार 31 मार्च तक शुल्क जमा सदस्यों की प्रमाणित सूची, बैंक स्टेटमेंट, वायलाज प्रतियां, महिला आरक्षण विवरण व 10 हजार रुपये व्यय राशि जमा करनी होगी।प्रमुख तिथियां13 अप्रैल: अनंतिम मतदाता सूची जारी।
15-18 अप्रैल: घोषणा-पत्र व आपत्तियां शपथ-पत्र के साथ।20 अप्रैल: आपत्ति सूची जारी।
21-23 अप्रैल: आपत्ति पर हलफनामा जमा।25 अप्रैल: अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित।
27-28 अप्रैल: नामांकन फॉर्म वितरण।
29-30 अप्रैल: नामांकन पत्र जमा।
1 मई: नामांकन जांच।
4 मई: नाम वापसी।
5 मई: वैध नामांकन सूची।
6 मई: उम्मीदवार व्याख्यान समारोह।
7 मई: मतदान व मतगणना।

शेयर करे