शारदा घाट पर रेस्क्यू टीम ने बचाई सात साल के अर्पित की जान
संवाददाता टनकपुर ।
मां पूर्णागिरि दर्शन के लिए आए श्रद्धालु शारदा घाट में स्थान कर रहे थे । इस दौरान एक 7 साल का बच्चा पैर फिसलने से शारदा नदी में बहने लगा।
शारदा घाट पर आपदा राहत दल ने साहसिक कार्रवाई कर सात वर्षीय बालक को नदी की तेज धारा से कड़ी मशक्कत कर बचा लिया।
27 मार्च को थाना दुर्गागंज कागोरी निवासी उमेश के पुत्र अर्पित (7) का पैर फिसल गया, जिससे वह बहने लगा। परिजनों द्वारा घाट पर शोर मचने पर पीएसी 31वीं वाहिनी, जल पुलिस व गोताखोरों ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया।
टीम ने सूझबूझ से बालक को बाहर निकाला। परिजनों व ग्रामीणों ने टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
रेस्क्यू टीम में हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल नीरज बोरा, भुवन मेहरा, चंद्र प्रकाश मेहरा, गोताखोर रविंदर पहलवान व पीआरडी जवान सूरज शर्मा शामिल रहे।पुलिस ने अपील की कि नदी-घाटों पर सतर्क रहें, बच्चों पर नजर रखें।
शारदा घाट पर डूब रहे सात वर्ष के अर्पित को जल पुलिस और पीएसी ने बचाया

More Stories
सीएम धामी ने दिवंगत सोमेंद्र सिंह बोहरा के परिजनों को सौंपी ₹10 लाख की सहायता राशि, भाला लगने से हुई थी मौत
‘नमामि गंगे’ के तहत स्वच्छता अभियान: पॉलीथिन मुक्त शहर का संकल्प, छात्रों ने कविताओं से जगाई चेतना
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में चंपावत जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन हाईस्कूल में 5वां, इंटरमीडिएट में चौथा स्थान