लड़ीधूरा में संपन्न हुआ विशाल कन्या पूजन मां भगवती से मांगा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद
संवाददाता बाराकोट।
बाराकोट के प्रसिद्ध लड़ीधूरा मंदिर में आज रामनवमी के शुभ अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं विशाल कन्या पूजन के साथ भंडारा आयोजित किया गया। आज प्रातः काल से ही लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर में विशाल कन्या पूजन में सम्मिलित होने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। हर वर्ष की भांति प्रातः गणेश पूजन के साथ सुंदरकांड का पाठ का गायन किया गया, तदोपरांत 108 कन्याओं का पूजन कर विशाल कन्या पूजन कर मां भगवती से समस्त क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई, कन्या पूजन के पश्चात सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कन्या पूजन के लिए ग्राम सभा काकड़, पम्दा,बाराकोट,खोलासुनार, फरतोला,तड़ाग,संतोला, झिरकुनी, बरदाखान से भगवती स्वरूप कन्याओं को आमंत्रित किया गया था।
आयोजन में जगदीश सिंह अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, प्रकाश सिंह अधिकारी, रिंकू वर्मा, प्रदीप सिंह ढेक, राजेंद्र सिंह अधिकारी, गोविंद सिंह अधिकारी, सूरज सिंह अधिकारी, भुवन सिंह अधिकारी, नैंन सिंह अधिकारी, शंकर सिंह अधिकारी, शिवराज सिंह अधिकारी, संजय अधिकारी, पवन सिंह अधिकारी, दिव्यांशु अधिकारी,मंजू अधिकारी, कविता बोहरा ने सहयोग किया। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने सभी सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। मंदिर में वैदिक पूजन संजय जोशी एवं कैलाश चौबे द्वारा करवाया गया रमेश जोशी एवं जगदीश सिंह अधिकारी मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित हुए भंडारे का संपूर्ण व्यय योगेंद्र प्रसाद जोशी ग्राम सभा पम्दा वर्तमान निवासी दिल्ली द्वारा उठाया गया।

More Stories
75 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में चम्पावत पुलिस को बड़ी सफलता
पूर्णागिरि में मुंडन के नाम पर श्रद्धालुओं से लूट, वसूली जा रही है डबल धनराशि