September 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

UPSC परीक्षा में 69वीं रैंक प्राप्त अनुज पंत को डीएम ने किया सम्मानित

Dukan Ad
Dukan Ad

अनुज पंत की सफलता पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने किया सम्मानित, दी शुभकामनाएं
चम्पावत।
जनपद चम्पावत के छुलापे गांव के अनुज पंत ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 69वीं रैंक प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अनुज पंत को जिलाधिकारी आवास पर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि अनुज पंत की सफलता जिले के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो अन्य युवाओं को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।

जिलाधिकारी ने अनुज पंत को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अनुज पंत के माता-पिता मीना पंत एवं दिनेश चंद्र पंत को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि अनुज की सफलता में उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान अनुज की बुआ, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, ग्राम प्रधान व अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करे