May 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

नमामि गंगे के तहत पीजी कॉलेज लोहाघाट में चला विशेष स्वच्छता अभियान

संवाददाता लोहाघाट ।
पीजी कॉलेज लोहाघाट मे नमामि गंगे के अंतर्गत एक स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान विज्ञान संकाय से कॉलेज गेट तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता ने की अभियान के अंतर्गत नमामि गंगे के सदस्य डॉक्टर लता केड़ा कमलेश सक्टा, डॉ नीरज कांडपाल, डॉ सुनील ,नोडल डॉ सुमन पांडेय् और महाविद्यालय से डॉ के.सी. जोशी, डॉ अभिषेक पंत , डॉ मयूर बगडवाल डॉ ट्विंकल प्रकाश व महाविद्यालय के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।


शेयर करे