September 3, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

ग्यालीसेरान में रामनवमी के अवसर पर कन्या पूजन पर बच्चों ने पोस्ट के माध्यम से किया जागरूक

Dukan Ad
Dukan Ad

संवाददाता चंपावत।

चम्पावत ग्यालीसेरान में रामनवमी के अवसर पर कन्या पूजन पर बच्चों ने पोस्टरों से समाज को बेटियों के प्रति समानता और सम्मान के लिए प्रेरित किया।
साथ ही समाज में बेटियों की उन्नति और उनके सम्मान को पूर्ण रूप से खोखला करने वाले नशे के विरुद्ध जागरूक भी किया।
अभियान संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य व शिक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि ऐसे समय पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी का आदर्श जीवन चरित्र हमें संयम और मर्यादा में रहकर सदा शाकाहार जीवन जीने की नैतिक शिक्षा देता है।
यही नैतिकता और सदाचार हमें बुराइयों और बीमारियों से तो बचायेगा ही साथ ही नशे के कारण समाज में बेटियों के प्रति बढ़ते अनादर को भी दूर करने में मददगार साबित होगा।
अन्त में *’हम कन्याओं का यही है कहना, बुरी परंपराओं से दूर हमें रहना।’ ‘लाड़ली बिटिया करे पुकार, सदा सदाचार का करें व्यवहार।’ ‘रामनवमी पर यही उपहार, सदा सम्मान का करें व्यवहार।’ ‘हम कन्याओं को दें यही उपहार, समता-सम्मान का करें व्यवहार।’ ‘लाड़ली बिटिया है वरदान, नशाखोरी कर मत करो अपमान।” हम कन्याओं का यही है नारा, जीवन बुराइयों से बचाओ हमारा।’* आदि इन स्लोगनों से समाज को शाकाहार और सदाचार का सन्देश दिया।
जागरूकता में विपिन अधिकारी, लक्षिता, भविष्या, शिक्षा, संस्कृति, इतीशा, प्रत्याशा, कामाख्या, शिवांश, पंकज, मोहित, एकता व ललिता आदि शामिल रहे ।

शेयर करे