राहुल गांधी का पुतला फूंका, कांग्रेस पर तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति का आरोप
चंपावत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ बुधवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तुलसी राम चौराहे पर प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की ओर से भाजपा पर खरगे की जाति को लेकर टिप्पणी करने और जनसभा स्थल रामलीला मैदान का शुद्धिकरण किए जाने संबंधी आरोप लगाए गए, जो पूरी तरह निराधार हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति करती आई है, लेकिन उत्तराखंड की जनता कांग्रेस के ऐसे प्रयासों को स्वीकार नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों से कांग्रेस नेता परेशान हैं और अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए आए दिन बयानबाजी कर रहे हैं।
प्रहरी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता कांग्रेस की राजनीति को नकार चुकी है और प्रदेश में विकास एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है।
पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुँवर, दर्जा राज्य मंत्री किरन देवी, टनकपुर चेयरमैन विपिन कुमार, मंडल महामंत्री हरीश कलौनी, वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक अरुण वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, रवि वाल्मीकि, अमन वाल्मीकि, अतुल वाल्मीकि, मोहित वाल्मीकि, राजेंद्र कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश जोशी, मंडल उपाध्यक्ष विनोद गड़कोटी, धर्मपाल आर्य, मुकेश साहू, नामित सभासद निगम गुप्ता, हरीश भट्ट, अनीता यादव, गिरीश गहतोड़ी, नंदाबल्लभ जोशी, दीपक सिंह, मंडल मीडिया प्रभारी गिरीश शर्मा, गिरीश वर्मा, सुकुमार राय, शैलेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मेसी अधिकारियों का आंदोलन तेज, दूसरे दिन भी बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
257 करोड़ की लागत से बन रहे गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण
नेत्रदान से किसी के जीवन में लौट सकती है रोशनी, लोगों को किया जागरूक