October 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चंपावत की बेटी दिव्यांशी कार्की ने UGC-NET लॉ (विधि) विषय में हासिल की सफलता

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत की दिव्यांशी कार्की ने UGC-NET में हासिल की सफलता, असिस्टेंट प्रोफेसर व पीएचडी के लिए हुईं क्वालीफाई
चंपावत। चंपावत निवासी एडवोकेट श्याम सिंह कार्की की बेटी दिव्यांशी कार्की ने UGC-NET जून 2026 की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। दिव्यांशी ने लॉ (विधि) विषय से नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जारी स्कोरकार्ड के अनुसार दिव्यांशी ने कुल 300 में से 180 अंक प्राप्त किए और 97.2637496 परसेंटाइल हासिल किया। परिणाम में उन्हें असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए योग्य घोषित किया गया है। उन्होंने यह परीक्षा मास्टर्स डिग्री के आधार पर दी थी।
दिव्यांशी की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल, निर्मला गहतोड़ी, अशोक वर्मा, सुधीर साह, निर्मल तड़ागी, विपिन जोशी, विनोद बड़ेला, नाथ सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
शुभचिंतकों ने कहा कि दिव्यांशी की यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी सफलता ने परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

शेयर करे