20 सूत्री कार्यक्रम में चंपावट फिर नंबर वनदिसंबर रैंकिंग में 96.75% अंक, 6 माह से लगातार शीर्ष पर
चंपावत ।
28 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में चंपावट ने 20 सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन में दिसंबर रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान बरकरार रखा। जुलाई से दिसंबर तक 6 माह की लगातार कामयाबी ने प्रशासनिक उत्कृष्टता का परचम लहराया।
37 मदों में A ग्रेड, 119/123 अंकजिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने बताया कि 40 रैंकिंग मदों में 37 में ‘A’ ग्रेड, 3 में ‘B’ ग्रेड मिला। कुल 123 में 119 अंक (96.75%) हासिल कर बागेश्वर (95.73%) को पछाड़ा।
उधम सिंह नगर तीसरे स्थान पर।अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी।
बोले, “रैंकिंग से ज्यादा जरूरी योजनाओं का पारदर्शी व समयबद्ध क्रियान्वयन है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे।” आगामी माहों में उत्कृष्टता बनाए रखने के निर्देश दिए।तिवारी ने कहा, मासिक समीक्षा से यह सफलता मिली, जो प्रशासनिक दक्षता व जनहित प्रतिबद्धता दिखाती है।
20 सूत्री कार्यक्रम में चंपावत फिर नंबर वन 6 माह से लगातार शीर्ष पर

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम