September 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

आदर्श चंपावत विजन डॉक्यूमेंट बैठक समयबद्ध व गुणवत्ता वाले कार्यों पर जोर, पर्यावरण संतुलन व युवा भागीदारी जरूरी

Dukan Ad
Dukan Ad

समयबद्ध व गुणवत्ता वाले कार्यों पर जोर, पर्यावरण संतुलन व युवा भागीदारी जरूरी
चंपावट, 28 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में ‘आदर्श चंपावट 2030’ विजन डॉक्यूमेंट की प्रगति पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित कर विस्तृत समीक्षा की।लक्ष्य पूरे करने को समयसीमा तयजिलाधिकारी ने विभागवार योजनाओं की गहन पड़ताल की।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और समन्वित तरीके से पूरे हों, ताकि जनता को सीधा लाभ मिले। फील्ड निरीक्षण, नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने के आदेश दिए।
स्वीकृत योजनाओं की निविदा जल्द, संपत्तियां उपयोग में लाएं स्वीकृत योजनाओं की निविदा प्रक्रिया तेज करने और पूर्ण कार्यों को विभागों को हस्तांतरित कर उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विकास में स्थानीय परंपराओं, जैव विविधता व पर्यावरण संतुलन को प्राथमिकता देने को कहा।युवाओं को जोड़ें अभियान सेजिलाधिकारी ने स्वयंसेवी संगठनों, स्कूल-कॉलेजों के जरिए युवाओं को अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा, “यह केवल भौतिक विकास नहीं, बल्कि समावेशी व टिकाऊ जनपद की सोच है।”बैठक में एसपी अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करे