September 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

ड्रिंक एंड ड्राइव में स्कूटी सवार गिरफ्तार, वाहन सीजएसपी अजय गणपति के निर्देश पर लोहाघाट पुलिस सतर्क

Dukan Ad
Dukan Ad

ड्रिंक एंड ड्राइव में स्कूटी सवार गिरफ्तार, वाहन सीजएसपी अजय गणपति के निर्देश पर लोहाघाट पुलिस सतर्क, चेकिंग अभियान जारी
चंपावत। थाना लोहाघाट पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में एक स्कूटी चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर सुगम व सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने को सभी थानों में वाहन चेकिंग तेज कर दी गई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग में पकड़ा गया चालक26 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर चेकिंग के दौरान कस्बा लोहाघाट में शराब पीकर स्कूटी चला रहे महेश सिंह (30 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह, निवासी नेत्र सलान, चौकी बाराकोट को पकड़ा गया। वाहन नंबर UK03D 0210 को सीज कर चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी है। अभियान में चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस टीम में अपर उपनि. नवीन चंद्र भट्ट,हे.का. प्रकाश कठैत,हे.का. रितेश बोरा,फायर कर्मी कासिम अली, दुर्गापाल शामिल रहे।

शेयर करे