September 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सर्व समाज की आवाज़ बने दीप पाठक ने यूजीसी नियमों पर उठाए सवाल

Dukan Ad
Dukan Ad

सर्व समाज की आवाज़ बने दीप पाठक ने यूजीसी नियमों पर उठाए सवाल

जिला नेतृत्व की चुप्पी पर भी निशाना, पीएम को पत्र भेज कहा- ये नियम शिक्षा में समानता के खिलाफ
टनकपुर। हमेशा सर्व समाज के मुद्दों को बुलंद आवाज देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक ने यूजीसी के नए नियमों पर कड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईमेल व स्पीड पोस्ट से पत्र भेजकर कहा कि ये नियम शिक्षा में समानता व योग्यता की मूल भावना के खिलाफ हैं।शिक्षा का मकसद जोड़ना,ना की तोड़ना
पाठक ने पत्र में लिखा कि नई पीढ़ी जातिवाद से ऊपर उठकर समान शिक्षा चाहती है। शिक्षा व्यवस्था समाज को जोड़ने वाली होनी चाहिए, न कि विभाजन पैदा करने वाली। उन्होंने जिले के प्रमुख नेताओं व जनप्रतिनिधियों की खामोशी पर निशाना साधा। उनका कहना है कि नेता शिक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीतिक लाभ-हानि तौल रहे हैं।
दीप पाठक ने अपील की कि जनप्रतिनिधि मौन तोड़ें और छात्र-समाज हित में खुलकर बोलें।

शेयर करे