लोहाघाट में सीएम चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए चंपावत जिला कराटे टीम का चयन
लोहाघाट, 27 जनवरी 2026: युवा भवन लोहाघाट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए जिला चंपावट की कराटे टीम का चयन किया गया।
मुख्य अतिथि युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत उपस्थित रहे।अंडर-14 वर्ग में बालक-बालिकाओं तथा काता एकल (बालक-बालिका) और अंडर-19 वर्ग में बालक-बालिकाओं का चयन हुआ।
चयन प्रक्रिया में विजय रावत, दीपक सिंह, वीरेंद्र राठौड़, जतिन जोशी, प्राची वाली, सुमित मेहरा आदि ने सहयोग किया। कुल 31 खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिसमें लोहाघाट नगर के 24 और बनबसा के 7 खिलाड़ी शामिल हैं।चयनित खिलाड़ी 29 जनवरी 2026 को देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगे।
यूसीसी दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में यूसीसी के एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी कराटे खिलाड़ियों और अभिभावकों को इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसे उन्होंने ध्यानपूर्वक सुना।जिला अधिकारी चंपावट, मुख्य विकास अधिकारी, जिला खेल अधिकारी तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत ने चयनित खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

More Stories
नदी का जलस्तर बढ़ने से दूसरी ओर फंसे तीन ग्रामीण, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
अतिवृष्टि से प्रभावित नौ परिवारों को छह-छह हजार की राहत राशि
ऑपरेशन कालनेमी के तहत साधु के भेष में घूम रहे आठ संदिग्धों का चालान