April 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

बाल श्रम उन्मूलन के लिए जिला टास्क फोर्स को सख्त कार्रवाई के निर्देश

बाल श्रम उन्मूलन के लिए जिला टास्क फोर्स को सख्त कार्रवाई के निर्देश
चंपावत।
बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में आयोजित हुई।
बैठक में जनपद में बाल श्रम रोकथाम, बच्चों के संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निपटारा हो और चाइल्ड एंड एडोलेसेंट (बाल एवं किशोर) मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने जोर दिया कि बाल श्रम में लिप्त बच्चों को चिह्नित कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए तथा उनके परिवारों में जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न हो।जिला प्रोबेशन अधिकारी को रोस्टर के अनुसार सभी विकासखंडों व निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए, जिससे बाल श्रम पूरी तरह समाप्त हो।
शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई व संबंधित विभागों से समन्वय सुनिश्चित करने को कहा गया।श्रम विभाग को रेस्क्यू एवं पुनर्वासित बच्चों का नियमित ट्रैकिंग करने तथा उनकी शैक्षिक-सामाजिक स्थिति का सत्यापन करने का आदेश दिया गया, ताकि वे दोबारा श्रम में न लौटें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बाल श्रम उन्मूलन विभागीय दायित्व के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी है।
सभी विभाग समन्वय से कार्य कर जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करें।बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग से राजेंद्र बिष्ट, श्रम विभाग से देवेश पंत सहित टास्क फोर्स के अन्य सदस्य, अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

शेयर करे