चम्पावत ने रचा इतिहास—प्रथम ‘समान नागरिक संहिता दिवस’ पर राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सम्मानित
चम्पावत।
प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए जनपद चम्पावत को राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान मंगलवार को देहरादून के हिमालयन कल्चरल सेंटर, गढ़ी कैंट में आयोजित प्रथम ‘समान नागरिक संहिता दिवस’ समारोह में प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए UCC को सामाजिक समरसता, समान अधिकारों और सशक्त प्रशासन की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
उन्होंने संहिता प्रारूप तैयार करने वाली समिति के सदस्यों, क्रियान्वयन में जुटे अधिकारियों तथा पंजीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीएलसी को भी सम्मानित किया।जनपद चम्पावत ने जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित कर मिसाल कायम की।
वर्तमान तक 24,700 से अधिक नागरिकों ने UCC के अंतर्गत पंजीकरण कराया है, जो जनजागरूकता और प्रशासनिक समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है।
जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने मुख्यमंत्री से यह सम्मान ग्रहण किया। कार्यक्रम में जनपद के दो उपनिबंधक रीता बिष्ट एवं दीपक चन्द्र को भी UCC कार्यान्वयन में उत्कृष्ट योगदान के लिए व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर जनपदवासियों को बधाई दी तथा सभी पात्र नागरिकों से पंजीकरण कराने की अपील की।

More Stories
ऑपरेशन कालनेमी के तहत साधु के भेष में घूम रहे आठ संदिग्धों का चालान
देवीधुरा की बग्वाल को वैश्विक पहचान दिलाने की कवायद
भारी बारिश के अलर्ट पर चंपावत में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद