साधु के भेष में घूम रहे आठ लोगों का चालान
लोहाघाट। जन्माष्टमी मेले में साधु के भेष में बिना सत्यापन घूमकर लोगों से टीका-पिठिया के नाम पर धन मांग रहे आठ लोगों के खिलाफ चम्पावत पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी का पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर उन्हें वापस उनके मूल निवास भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमी के तहत मेलों और धार्मिक आयोजनों में संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर लोहाघाट जन्माष्टमी मेले में चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान साधु के भेष में घूम रहे आठ संदिग्ध लोगों को रोककर पूछताछ और सत्यापन किया गया। सभी ग्राम रानीगंज पिपरा, जनपद पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के निवासी पाए गए। पुलिस ने बिना सत्यापन मेले में घूमने और लोगों से धन मांगने पर सभी के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की।
पुलिस ने उन्हें भविष्य में बिना सत्यापन इस तरह की गतिविधियों के लिए जनपद में प्रवेश न करने की चेतावनी दी है। साथ ही संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस या 112 पर सूचना देने की अपील की है।

More Stories
देवीधुरा की बग्वाल को वैश्विक पहचान दिलाने की कवायद
भारी बारिश के अलर्ट पर चंपावत में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ बने उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य