September 5, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

अतिवृष्टि से प्रभावित नौ परिवारों को छह-छह हजार की राहत राशि

Dukan Ad
Dukan Ad

अतिवृष्टि से प्रभावित नौ परिवारों को छह-छह हजार की राहत राशि

बाराकोट के छंदा गांव में कृषि भूमि और फसल को हुआ था नुकसान, प्रशासन ने तत्काल उपलब्ध कराई सहायता

चंपावत। तीन सितंबर को हुई भारी वर्षा और भूस्खलन से प्रभावित बाराकोट तहसील के छंदा गांव के नौ परिवारों को प्रशासन ने राहत राशि वितरित की है। प्रत्येक परिवार को राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के मानकों के अनुसार छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

ग्राम छंदा (पंचायत क्षेत्र दयारतोली) में अतिवृष्टि के कारण ग्रामीणों की कृषि भूमि और फसलों को नुकसान पहुंचा था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश और जिलाधिकारी मनीष कुमार के मार्गदर्शन में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन टीम ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को चिन्हित किया।

उप जिलाधिकारी बाराकोट नीतू डांगर ने नौ प्रभावित परिवारों को सहायता राशि स्वीकृत की। इनमें खड़क सिंह, गोपाल सिंह, बची देवी, ममता, भावना देवी, भवानी देवी, चंचल सिंह, कल्याण सिंह और हयात सिंह शामिल हैं।

एसडीआरएफ के मानकों के तहत प्रत्येक परिवार को कृषि भूमि की क्षति के लिए पांच हजार और फसल क्षति के लिए एक हजार रुपये दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई जारी है।

शेयर करे