भारी बारिश के अलर्ट पर चंपावत में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
चंपावत, 4 सितंबर। मौसम विभाग के जिले में भारी बारिश के पूर्वानुमान और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए 5 सितंबर (शनिवार) को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनीष कुमार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कक्षा एक से 12वीं तक संचालित सभी सरकारी, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण कार्य संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
देवीधुरा की बग्वाल को वैश्विक पहचान दिलाने की कवायद
डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ बने उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य
हल्द्वानी की शंखनाद रैली को लेकर कांग्रेस पर जातिवाद फैलाने का आरोप, चंपावत में राहुल गांधी का पुतला फूंका