डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ बने उत्तराखंड भाषा संस्थान के सदस्य
खटीमा। क्षेत्र के प्रख्यात साहित्यकार एवं भाषाविद डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ को उत्तराखंड शासन के भाषा विभाग ने उत्तराखंड भाषा संस्थान का सदस्य नामित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के साहित्यकारों, प्रबुद्धजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकरपुर में सेवारत डॉ. पंत लंबे समय से साहित्य सृजन के साथ भाषाई संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। साहित्य की विभिन्न विधाओं में उनकी छह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसी वर्ष प्रकाशित उनका आत्मकथात्मक उपन्यास ‘समय से संलाप’ भी काफी चर्चित रहा है। देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में उनकी कहानियां, लघुकथाएं, कविताएं और लेख लगातार प्रकाशित होते रहे हैं।
डॉ. पंत लंबे समय से बुक्सा जनजाति की भाषा पर शोध एवं संरक्षण का कार्य कर रहे हैं। इस क्षेत्र में उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है। उनकी साहित्यिक और भाषाई सेवाओं के लिए इसी वर्ष प्रदेश के राज्यपाल, भाषा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।
उत्तराखंड भाषा संस्थान का सदस्य नामित किए जाने पर प्रो. सिद्धेश्वर सिंह, डॉ. रूप चंद्र शास्त्री, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, राज्य मंत्री रंजीत सिंह नामधारी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, वरुण अग्रवाल, हिमांशु बिष्ट, सतीश भट्ट, अमित पांडे, रविंद्र पांडे ‘पपीहा’, रामरतन यादव, रावेंद्र रवि और डॉ. महेंद्र प्रताप पांडे ‘नंद’ समेत अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव की उपलब्धि बताया।

More Stories
हल्द्वानी की शंखनाद रैली को लेकर कांग्रेस पर जातिवाद फैलाने का आरोप, चंपावत में राहुल गांधी का पुतला फूंका
पुनोली में कृषि यंत्र वितरण में नहीं मिली वित्तीय अनियमितता विधायक अधिकारी ने लगाए थे गंभीर आरोप
चंपावत की बेटी दिव्यांशी कार्की ने UGC-NET लॉ (विधि) विषय में हासिल की सफलता