September 5, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर फायर स्टेशन बना उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ फायर स्टेशन

Dukan Ad
Dukan Ad

टनकपुर फायर स्टेशन बना उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ फायर स्टेशन
चंपावत ।
वर्ष 2025 में उत्कृष्ट, साहसिक एवं सराहनीय सेवाओं के लिए फायर स्टेशन टनकपुर को उत्तराखंड राज्य का सर्वश्रेष्ठ फायर स्टेशन घोषित किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को आयोजित सम्मान समारोह में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।
फायर स्टेशन टनकपुर की टीम ने वर्षभर अग्निशमन, आपातकालीन राहत एवं जीवनरक्षा सेवाओं में उल्लेखनीय कार्य कर अनेक लोगों की जान बचाई तथा करोड़ों की संपत्ति को आग व आपदाओं से सुरक्षित रखा।
इस अवसर पर अग्निशमन द्वितीय अधिकारी श्री अमर सिंह अधिकारी को उनकी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता एवं सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा ट्रॉफी एवं 20,000 रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति ने फायर स्टेशन टनकपुर की पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी समर्पण व साहस के साथ जनसेवा जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

शेयर करे