बैंकों की हड़ताल: चंपावत में 52 शाखाओं का काम ठप, 5-डे वीक की मांग
चंपावत ।
UFBU (यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस) के आह्वान पर 27 जनवरी को चंपावत जिले के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की 52 शाखाओं में एक दिवसीय हड़ताल रही। ‘5-डे वर्क वीक’ (सप्ताह में पांच कार्य दिवस) की मांग को लेकर हुई इस हड़ताल ने बैंकिंग सेवाओं पर भारी असर डाला।24 जनवरी (चौथा शनिवार), 25 जनवरी (रविवार) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के कारण बैंक पहले से लगातार तीन दिन बंद थे। मंगलवार को हड़ताल से नकद जमा-निकासी, चेक क्लियरिंग और प्रशासनिक कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए। निजी और सहकारी बैंकों को छोड़कर सभी सरकारी बैंक हड़ताल में शामिल रहे।लीड बैंक प्रबंधक अमर सिंह ग्वाल ने बताया, “जिले की 52 सार्वजनिक क्षेत्र की शाखाओं में हड़ताल का पालन हुआ।” वर्तमान में बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी रहती है। यूनियनों की मांग है कि हर शनिवार को अवकाश घोषित हो। मार्च 2024 के वेतन समझौते में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनियनों के बीच सहमति बनी थी, लेकिन सरकार ने अभी तक अधिसूचना जारी नहीं की।

More Stories
ऑपरेशन कालनेमी के तहत साधु के भेष में घूम रहे आठ संदिग्धों का चालान
देवीधुरा की बग्वाल को वैश्विक पहचान दिलाने की कवायद
भारी बारिश के अलर्ट पर चंपावत में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद