April 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

उत्तरांचल उत्थान परिषद् के तत्वावधान में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित

उत्तरांचल उत्थान परिषद् के तत्वावधान में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित
चंपावत
27 जनवरी 2026: उत्तरांचल उत्थान परिषद् के तत्वावधान में गोरलचौड़ ऑडिटोरियम में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका, कर्तव्यों और ग्रामीण विकास में उनकी प्रभावी सहभागिता पर विस्तृत चर्चा हुई। जिले भर से त्रिस्तरीय पंचायत एवं निकाय प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद् के प्रांत अध्यक्ष नरेंद्र लडवाल ने की। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि समाज की मुख्य धारा से जुड़े रहते हैं। वे सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हुए सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उनकी जिम्मेदारी तब और बढ़ जाती है, जब व्यक्तियों की अपेक्षाएं अधिक हों।प्रांत सेवा प्रमुख पवन जी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को केवल सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित न रहकर समाज हित में ऐसे कार्य करने चाहिए, जिनसे समाज सकारात्मक रूप से परिवर्तनशील बने।
उन्होंने कार्यों को समाज हित में करने, सामाजिक समरसता बढ़ाने, नागरिक कर्तव्यों, मौलिक अधिकारों तथा संघ शताब्दी वर्ष के तहत ‘पंच परिवर्तन’ पर जोर दिया।मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने कहा कि पंचायत लोकतंत्र की आधारभूत कड़ी है। प्रतिनिधियों को सामाजिक हितों का ध्यान रखते हुए गांव के जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि सभी मुख्य धारा से जुड़ सकें। जय गोल्ज्यू जन्मभूमि सांस्कृतिक कला मंच के दल नायक रघुराज के नेतृत्व में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन जिपं सदस्य शैलेश जोशी और सह-संयोजक मोहित पाठक ने किया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक वतन जी, सह विभाग प्रचारक जितेंद्र , चंद्रकिशोर बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय व गोविंद वर्मा, सतीश पांडेय, जिपं सदस्य सचिन जोशी, मनीषा कालाकोटी, पुष्कर राम सहित अनेक ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सभासद उपस्थित रहे।

शेयर करे