September 5, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

एनयूजे का ऐतिहासिक फैसला: घायल पत्रकारों को मिलेगी एयर लिफ्ट की सुविधा

Dukan Ad
Dukan Ad

एनयूजे का ऐतिहासिक फैसला: घायल पत्रकारों को करेगा एयर लिफ्ट
शादी-बच्चों को शगुन, भ्रामक प्रचार पर कानूनी कार्रवाई
काठगोदाम (नैनीताल), 27 जनवरी 2026। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखंड) ने आपात स्थिति में गंभीर घायल या बीमार पत्रकारों को एयर लिफ्ट करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।
संगठन के खर्चे पर हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाने व घर लौटाने का प्रावधान होगा। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया। दुर्घटना या असाध्य रोग में डॉक्टर द्वारा हायर सेंटर रेफर होने पर निकटतम हवाई सेवा से पत्रकार व एक सहयोगी को एयर लिफ्ट किया जाएगा।
शगुन व सम्मान की नई व्यवस्था
संगठन सदस्यों के पुत्र-पुत्री के विवाह पर 2100 रुपये शगुन देगा।
कक्षा-6 से ऊपर 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को प्रति वर्ष सम्मानित करेगा। प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव को वार्षिक मानदेय तय किया गया। मासिक पत्रिका ‘उत्तर पथ’ का प्रबंधन व संपादन टीम में दया जोशी, गोपालदत्त गुरूरानी व प्रमोद कुमार शामिल।भ्रामक प्रचार पर सख्ती संगठन के खिलाफ भ्रामक प्रचार, झूठे आरोप या छवि खराब करने वालों पर राज्यभर में कानूनी कार्रवाई होगी।
बैठक। में प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी, उपाध्यक्ष दीपक पाठक व महासचिव गोपालदत्त गुरूरानी के संचालन में हुई। मार्गदर्शक त्रिलोक चंद्र भट्ट, सचिव जगदीश उपाध्याय, बाबा आदित्य दास, सुरजीत बत्रा, राजकुमार केसरवानी, प्रमोद कुमार, जगदीश राय, ईश्वरी दत्त भट्ट, शंकरदत्त फुलारा, चंद्रपाल सिंह, शुभम गुप्ता, मुन्ना अंसारी, अफसार अहमद, राकेश सिंह, अरशद अली, भानुप्रताप सिंह बोरा, कंचन सिंह बौरा, संदीप पांडेय, विजय कुमार गुप्ता, वैभव बत्रा आदि उपस्थित रहे।

शेयर करे