September 5, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

खेतीखान में मल्टीलेवल पार्किंग को 664.49 लाख की मंजूरी सीएम धामी की पहल, पहली किस्त 265.80 लाख जारी

Dukan Ad
Dukan Ad

खेतीखान में मल्टीलेवल पार्किंग को 664.49 लाख की मंजूरी
सीएम धामी की पहल, पहली किस्त 265.80 लाख जारी
चम्पावत, 27 जनवरी 2026 ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर जनपद के विकासखंड पाटी के खेतीखान में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को 664.49 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई।
उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के नियोजन विभाग की तकनीकी संपरीक्षा प्रकोष्ठ (टीएसी) ने ग्रामीण निर्माण विभाग चम्पावत को यह राशि जारी की है।वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली किस्त के रूप में 40 फीसद राशि यानी 265.80 लाख रुपये पहले ही जारी हो चुकी है।
इस परियोजना से खेतीखान में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान होगा।यातायात सुगम, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग से स्थानीय निवासियों, पर्यटकों व वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।
यातायात व्यवस्था सुगम होगी और भूमि के कुशल उपयोग से पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना निर्धारित समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाए। नियमित मॉनिटरिंग व प्रगति समीक्षा के आदेश दिए गए हैं। सीएम के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना मजबूत करने का प्रयास जारी है।

शेयर करे