गणतंत्र दिवस पर सैनिक विश्रामगृह में ध्वजारोहण, पूर्व सैनिकों ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस
लोहाघाट, 26 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस के अवसर पर सैनिक विश्रामगृह में पूर्व सैनिकों द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल ने ध्वजारोहण किया।
विधायक फर्त्याल ने वीर सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी तथा उपस्थितजनों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन लोहाघाट के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया।कार्यक्रम में 70 पूर्व सैनिक, 5 वीर नारियां तथा 10 असम राइफल्स के पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष पी.एस. देव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया गया।

More Stories
ऑपरेशन कालनेमी के तहत साधु के भेष में घूम रहे आठ संदिग्धों का चालान
देवीधुरा की बग्वाल को वैश्विक पहचान दिलाने की कवायद
भारी बारिश के अलर्ट पर चंपावत में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद