April 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

कलेक्ट्रेट में 77वें गणतंत्र दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

77वें गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्टजनों का सम्मान

चम्पावत, 26 जनवरी। 77वें गणतंत्र दिवस पर जनपद में हर्षोल्लास व गरिमामय वातावरण में राष्ट्रीय पर्व मनाया गया।जिला कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ध्वजारोहण कर संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।
जिला सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विचार व्यक्त किए।राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (GGIC) चम्पावत की छात्राओं के देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया।
जनपद स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी अपने विचार साझा किए। उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान
जिलाधिकारी ने पशुपालन व गौवंश संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य हेतु शंकर पांडे को सम्मानित किया। GGIC की छात्राओं व अध्यापिका को शानदार प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया। जिला अस्पताल में प्रशिक्षण व गुणवत्ता नियंत्रण के क्षेत्र में सावित्री राय, कंचन जोशी, नीमा भट्ट, भावना जीना, ज्योति बोहरा, प्रवीण भट्ट, रवि भट्ट व खड़क सिंह को सम्मान दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने स्वच्छता मानकों को मजबूत करने, कूड़ा पृथक्करण बढ़ाने व जनता को ‘जनार्दन’ मानकर संवेदनशीलता से कार्य करने का आह्वान किया।
इसमें अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वसुंधरा गर्ब्याल, अपर परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करे