September 5, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में ध्वजारोहण,शहीदों को नमन किया

Dukan Ad
Dukan Ad

गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण,शहीदों को नमन
चम्पावत, 26 जनवरी। 77वें गणतंत्र दिवस पर जनपद में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता व सांप्रदायिक सौहार्द की भावना के साथ हर्षोल्लास मनाया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर व पुलिस लाइन में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ध्वजारोहण कर अधिकारियों, कर्मचारियों व नागरिकों को संविधान के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई।
पुलिस लाइन के मुख्य कार्यक्रम में जवानों ने बैंड के साथ आकर्षक परेड निकाली। जिलाधिकारी मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक गणपति ने परेड की सलामी ली।
स्कूली बच्चों ने देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
परेड में आईटीबीपी, एसएसबी, नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, पुलिस संचार, अग्निशमन, डायल-112, इंटरसेप्टर व एसडीआरएफ के दल शामिल हुए। प्रथम स्थान आईटीबीपी, द्वितीय एसएसबी व तृतीय एनसीसी को मिला।जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इनमें निरीक्षक चैतन रावत, हयात सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक पूरन सिंह, उपनिरीक्षक गणेश भट्ट, मनीष खत्री, ललित पांडे, सुमन पंत, अपर उपनिरीक्षक मनोहर रावत, प्रेम सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, त्रिभुवन सिंह, मनीष यादव व बलदेव कुमार प्रमुख हैं।
शहीदों को श्रद्धांजलि
अमर शहीदों को नमन करते हुए जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता व 26 जनवरी 1950 को पूर्ण गणतंत्र बना। स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों का बलिदान सदा स्मरणीय रहेगा। इस दिन कर्तव्यों की याद दिलाता है।संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर एकजुट होकर देश-राज्य व जनपद को विकास पथ पर ले जाना होगा।
उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने हेतु चम्पावत को मॉडल जनपद बनाने की ठोस योजना पर कार्य चल रहा है।
इसमें ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

शेयर करे